फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल : वाहनों की चेकिंग कर रहीं एआरटीओ को कुचलने की कोशिश, आरोपी चालक फरार

Fri, 12 Oct 2018 06:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की चेकिंग कर रहीं संभल की एआरटीओ प्रवर्तन छवि चौहान को तेज रफ्तार एक ट्रेलर चालक ने कुचलने की कोशिश की। इसके बाद भी उन्होंने ट्रेलर का पीछा किया तो वह फर्राटे भरता मैनाठेर होता हुआ पकड़ से दूर चला गया। एआरटीओ ने ओवरलोडिंग में दो ट्रकों और एक ट्रेलर का चालान कर दिया। 

विज्ञापन


एआरटीओ छवि चौहान ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग साढ़े दस बजे वह वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। उन्हें सिरसी रेलवे क्रासिंग के पास दो ट्रेलर और दो ट्रक साथ-साथ जाते हुए दिखे। एआरटीओ के साथ चल रहा स्टाफ दो ट्रकों और एक ट्रेलर में बैठ गया और ओवरलोडिंग की जांच के लिए धर्मकांटे पर ले गया।

दूसरे ट्रेलर को उन्होंने रुकने का इशारा किया तो आरोप है कि उसके चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और छवि चौहान की बुलेरो को कुचलने की कोशिश की। किसी तरह एआरटीओ के चालक ने बुलेरो को किनारे कर के उनकी जान बचाई। उन्होंने सीओ संभल को फोन करके पुलिस मांगी और दोबारा ट्रेलर का पीछा करना शुरू किया लेकिन उसका चालक रफ्तार बढ़ाता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन


शेष दो ट्रकों और एक ट्रेलर का चालान कर दिया गया। छवि चौहान ने बताया कि ट्रेलर पर राजस्थान में रजिस्टर्ड था। लेकिन हड़बड़ी में वह उसका नंबर नोट नहीं कर पाईं। बताया गया कि ट्रेलर मारबल भरकर टनकपुर जा रहा था। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों वाणिज्य कर के सचल दस्ते को आग से जलाने की कोशिश की गई थी। इसी के बाद संभल में वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें