फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी अली दरगाह पहुंची तृप्ति देसाई, आमने-सामने अड़े समर्थक-विरोधी

Thu, 28 Apr 2016 06:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शनि शिंगणापुर और त्रयंबेकश्वर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की सफल लड़ाई लड़ने वाली तृप्ति देसाई के हाजी अली दरगाह में प्रवेश को लेकर खींचतान तेज हो गई है। अपने संगठन के सदस्यों के साथ तृप्ति दरगाह में प्रवेश के लिए मौके पर पहुंच चुकी हैं लेकिन पुलिस ने अभी अंदर घुसने की अनुमति नहीं दी है। 
विज्ञापन


वहीं तृप्ति के समर्थन और विरोध में भी कई संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। कुछ सामाजिक संगठन तृप्ति के इस कदम का समर्थन करते हुए मौके पर पहुंच गए हैं तो कुछ धार्मिक संगठनों ने भी उनका विरोध करने की घोषणा कर दी है। तृप्ति ने इस मुद्दे को लेकर बॉलीवुड के तीनों खानों से समर्थन देने की भी अपील की है। 

इस बीच अवामी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तृप्ति के विरोध में दरगाह के बाहर प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। हंगामे को देखते हुए पुलिस ने दरगाह पर सुरक्षा व्यवस्‍था और कड़ी कर दी है। दरगाह के चारों और कड़ी बैरीकेडिंग की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि भूमाता बिग्रेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने पहले ही घोषणा कर रखी थी कि 28 अप्रैल को वह हाजी अली दरगाह में इबादत कर महिलाओं के प्रवेश की लड़ाई लड़ेंगी। उनकी इस घोषणा के बाद से ही कई धार्मिक संगठनों ने उनके विरोध का ऐलान कर दिया था। एमआईएम नेता रफत हुसैन ने तो दरगाह में प्रवेश करने पर तृप्ति के मुंह पर कालिख पोतने की धमकी दी है। हुसैन ने कहा तृप्ति कानून हाथ में ले सकती हैं तो हम भी ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें