फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में ट्रंप: उपमुख्यमंत्री सिसोदिया बोले- अमेरिका की प्रथम महिला का तहे दिल से स्वागत है...

Sun, 23 Feb 2020 10:15 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार, शिक्षकों और छात्रों के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा कर रही हैं। यह हमारी आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए एक तरह से शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा जैसा है, विशेषतौर पर हेप्पीनेस क्लासेस जैसे काम को दुनिया में पहचाना जा रहा है। 

विज्ञापन

 


बता दें कि सिसोदिया की यह प्रतिक्रिया तब सामने आई है जब एक दिन पहले ही अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के दिल्ली के सरकारी स्कूलों के दौरे के दौरान मेहमानों सूची से प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम हटाए जाने की खबर आई थी।

बहरहाल, उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री के तौर पर मुझे अमेरिका की प्रथम महिला के सरकारी स्कूल के दौरे पर उनके साथ मौजूद रहकर उन्हें हेप्पीनेस क्लास की संकल्पना, विचार और इसके सकारात्मक प्रभाव के बारे में बताने में खुशी होगी।
विज्ञापन


हालांकि, अमेरिकी दूतावास की ओर से फर्स्ट लेडी के स्कूल के दौरे के दौरान उनके साथ सीएम और डिप्टी सीएम के मौजूद रहने के संबंध में कुछ चिंताएं व्यक्त की गई थीं। हम उसका सम्मान करते हैं। हम फर्स्ट लेडी का तहे दिल से स्वागत करते हैं और उनके दौरे को सुविधाजनक बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे।

सीएम-डिप्टी सीएम के नाम पर आपत्ति नहीं: अमेरिका
भारत में अमेरिकी दूतावास की ओर से प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के दिल्ली के सरकारी स्कूल के दौरे को लेकर रविवार को प्रतिक्रिया सामने आई है। दूतावास की ओर से कहा गया है कि प्रथम महिला के स्कूली दौरे पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति को लेकर उसकी ओर से कोई आपत्ति नहीं जताई गई है। हम उनका ध्यान इस ओर दिलाना चाहते हैं कि यह कोई राजनीति कार्यक्रम नहीं है और इसलिए यह अच्छा होगा कि शिक्षा, स्कूल और छात्रों पर फोकस रखा जाए।
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें