फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kollam Express: रेलवे ट्रैक पर ट्रक गिरने से यातायात बाधित, तेनकासी में रोकी गई कोल्लम एक्सप्रेस; जानिए मामला

Sun, 25 Feb 2024 11:42 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चेन्नई से रवाना हुई गाड़ी संख्या 16101- कोल्लम एक्सप्रेस को तेनकासी में रोकना पड़ा। रविवार तड़के चेन्नई से लगभग 180 किलोमीटर दूर हुई यह घटना ट्रक के रेलवे ट्रैक पर गिरने के कारण हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ट्रैक पर ट्रक गिरने से यातायात बाधित हो गया। तमिलनाडु के तेनकासी में कोल्लम एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि अट्टुकल पोंगाला त्योहार के सिलसिले में केरल जाने वाली एक अन्य खाली ट्रेन भी लेट हुई। इस मामले में एक रेलवे अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि रविवार को यात्री ट्रेन- कोल्लम एक्सप्रेस को ट्रक हादसे वाली जगह के पास पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। तेनकासी के पास सड़क के ऊंचे हिस्से से टकराकर एक लॉरी रेलवे ट्रैक पर गिर गई थी। इसी ट्रैक पर ट्रेन आ रही थी, लेकिन समय रहते ट्रेन को रोक दिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें