फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: ओडिशा से कोलकाता जा रहे ट्रक से तेजाब हुआ लीक, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

Fri, 18 Jun 2021 01:01 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपागढ़

सार

तेजाब के रिसाव पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचार ठप हो गया है।
विज्ञापन
टैंकर से लीक हुआ तेजाब... - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा से कोलकाता तेजाब लेकर जा रहे ट्रक में रिसाव की घटना सामने आई है। तेजाब लेकर जा रहा ट्रक रास्ते में चंपागढ़ के पास लीक होने लगा। रिसाव पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया है। टैंकर कोलकाता से गंजम के रास्ते में था।

विज्ञापन

 


यह घटना लगभग साढ़े आठ बजे की है। दमकलकर्मी स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए तेजाब के टैंकर पर पानी छिड़क रहे थे। तेजाब की रिसाब की खबर से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। हालांकि इस हादसे में किसी तरह की जान-माल की हानि की खबर नहीं है।

एक अधिकारी ने बताया कि टैंकर का वॉल्व खराब होने से उसमें से तेजाब का रिसाव हुआ। इसके बाद पूरा इलाका धुएं से भर गया। किसी को कोई हानि नहीं हुई और यह टैंकर हाइड्रोक्लोरिक तेजाब लेकर गंजम से कोलकाता की ओर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें