फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ट्रक ने भाजपा विधायक नितेश राणे की कार को मारी टक्कर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर हुई दुर्घटना

सार

भाजपा विधायक और उनके परिवार के सदस्य प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश पंडाल में पूजा करने के लिए मुंबई जा रहे थे।
विज्ञापन
नितेश राणे की कार दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक ट्रक ने कणकवली से भाजपा विधायक नितेश राणे को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार में उनके साथ परिवार के सदस्य भी थे। स्थानीय पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि उर्स टोल प्लाजा पर हुई दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। 

विज्ञापन


गणेश पूजा के लिए परिवार के सदस्य के साथ कर रहे थे यात्रा
भाजपा विधायक और उनके परिवार के सदस्य प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश पंडाल में पूजा करने के लिए मुंबई जा रहे थे।  जब उनकी गाड़ी गली नं. 3 टोल प्लाजा पर पहुंची तो शाम करीब साढ़े छह बजे एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। शिरगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस अधिकारी ने कहा हमने ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें