फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: TRS कार्यकर्ताओं का पुलिस टीम पर हमला, महिला पुलिसकर्मी को लाठियों से पीटा

Sun, 30 Jun 2019 01:44 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला करते कार्यकर्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन
तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकर्ताओं ने आसिफाबाद जिले में वृक्षारोपण के लिए पहुंचे पुलिस दल और वन रक्षकों की टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान उन्मादी भीड़ ने ट्रैक्टर पर सवार महिला पुलिसकर्मी को भी नहीं छोड़ा।

विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी उग्र भीड़ को समझाने की कोशिश कर रही थी तभी कार्यकर्ताओं ने लाठियों से उस पर हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। मौके पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। यह मामला शनिवार का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग और पुलिस की टीम आसिफाबाद जिले सिरपुर कागजनगर ब्लॉक में वृक्षारोपण के लिए पहुंची थी। तभी कार्यकर्ताओं ने टीम पर हमला कर दिया।  हालांकि उनके पार्टी से संबंधित होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें