फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: हम आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे, अफगानिस्तान से भारत की तुलना पर मंत्री का जवाब

Sat, 14 Jan 2023 09:32 PM IST
विवेक दास न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Telangana: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि केसीआर और उनका परिवार सेना, लोगों और देश का अपमान करने के आदी हैं। टीआरएस पार्टी को हमें धर्मनिरपेक्षता के बारे में कोई कहानी सिखाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
जी किशन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हम आतंकवाद से निपटने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। अफगानिस्तान के साथ भारत की तुलना करना बहुत गलत है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री की तालिबानी से जोड़कर टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि केसीआर और उनका परिवार सेना, लोगों और देश का अपमान करने के आदी हैं। टीआरएस पार्टी को हमें धर्मनिरपेक्षता के बारे में कोई कहानी सिखाने की जरूरत नहीं है। वे धार्मिक राजनीति करते हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री जीके रेड्डी ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में कोई गड़बड़ी नहीं हुई, कोई आईएसआईएस गतिविधि नहीं हुई है, सांप्रदायिक हमले या बम विस्फोट नहीं हुए हैं।

विज्ञापन

इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था और कहा था कि अगर वे लोगों को बांटते रहे तो देश तालिबान और अफगानिस्तान जैसी स्थिति देखेगा। राव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम धार्मिक असहिष्णुता को बढ़ाते रहे और लोगों को विभाजित करते रहे, तो यह सब एक नरक में बदल जाएगा और हम इस देश में तालिबान और अफगानिस्तान जैसी स्थिति देखेंगे।

केसीआर तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी कार्यालय और एकीकृत जिला कार्यालय परिसर के उद्घाटन के बाद महबूबाबाद में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि देश की प्रगति के लिए लोगों को शांति और सद्भाव की आवश्यकता है, जहां सभी नागरिकों की भलाई की गारंटी दी जा सके। उन्होंने कहा कि मेरा आप सभी से अनुरोध है कि इस देश के विकास के लिए सभी लोगों को शांति, सहिष्णुता और जनकल्याण के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें