फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: TRS नेताओं ने दिखाई भक्ति, तेलंगाना विधानसभा स्पीकर पर चढ़ाया दूध

Sun, 01 Apr 2018 08:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने भगवान की मूर्तियों पर दूध अभिषेक किया ही होगा या फिर किसी भक्त को ऐसा करते जरूर देखा होगा। यह भक्तों की भगवान के प्रति भक्ति को दर्शाता है। लेकिन तेलंगाना में दूध अभिषेक का एक अलग ही मामला सासने आया है। दरअसल तेलंगाना विधानसभा स्पीकर एस. मधुसूदन चारी पर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) नेताओं ने जमकर दूध चढ़ाया।
विज्ञापन


बुपालापेल्ली जिले के शयामपेटा के ग्राम पंचायत ऑफिस का उद्घाटन करने पहुंचे मधुसूदन चारी को गांववासियों और पार्टी नेताओं ने मशहूर तमिल फिल्म ओके ओकाडू के एक सीन की तर्ज पर दूध चढ़ाया। 

इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मधुसूदन पर दूध से भरी एक बाल्टी से लगातार दूध चढ़ाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और गांववालों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाल ही में तेलंगाना सरकार ने पंचायत राज एक्ट को पास किया है। जिसमें चार हजार से ज्यादा गांव में नई ग्राम पंचायत का गठन किया जाएगा जिसमें 1500 आदिवासी गांव भी शामिल हैं। गांवों में बढ़ते विकास से प्रभावित होकर और टीआरएस नेता विधानसभा स्पीकर को खुश करने के लिए दूध चढ़ाया।
विज्ञापन


देखिए वीडियो:- 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें