फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: त्रिपुरा जनजातीय परिषद के चुनाव नतीजे घोषित, टिपरा मोथा ने 28 में से 24 सीटें जीतीं

Sat, 18 Apr 2026 06:24 AM IST
Nitin Gautam अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला

सार

त्रिपुरा जनजातीय परिषद चुनाव में 83 प्रतिशत रही वोटिंग, भाजपा सिर्फ चार सीटों पर सिमटी। 
विज्ञापन
प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा, टिपरा मोथा पार्टी सुप्रीमो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिपरा मोथा पार्टी ने त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए 28 में से 24 सीटों पर कब्जा कर लिया है। शुक्रवार को घोषित आधिकारिक नतीजे के मुताबिक भाजपा को सिर्फ 4 सीटों से संतोष करना पड़ा। अन्य दलों कांग्रेस और सीपीआई (एम) कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके।
विज्ञापन


मतगणना सुबह 8 बजे 17 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। तय प्रक्रिया के तहत पहले वीवीपैट पर्चियों की गिनती की गई, इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की गिनती शुरू हुई। 28 सीटों के लिए 12 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसमें 83 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। चुनाव में कुल 173 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें भाजपा, सीपीएम, कांग्रेस, टिपरा मोथा पार्टी और अन्य क्षेत्रीय दल शामिल थे। 

आदिवासी इलाकों में मजबूत पकड़
यह जीत टिपरा मोथा के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता मानी जा रही है। टीटीएएडीसी त्रिपुरा के लगभग दो-तिहाई भौगोलिक क्षेत्र को कवर करता है और आदिवासी इलाकों के प्रशासन में इसकी अहम भूमिका होती है। इस नतीजे के साथ राज्य की जनजातीय राजनीति में टिपरा मोथा की पकड़ और मजबूत होती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें