फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा : तीन लोगों पर था मवेशी चोरी का संदेह, लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 20 Jun 2021 05:58 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, अगरतला।

सार

त्रिपुरा के खोवई जिले में रविवार तड़के मवेशी चोरी करने के संदेह में तीन लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के खोवई जिले में रविवार तड़के मवेशी चोरी करने के संदेह में तीन लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बताया कि नमनजॉयपाड़ा के ग्रामीणों ने सुबह करीब साढ़े चार बजे पांच मवेशियों को ले जा रहे एक मिनी ट्रक को अगरतला की ओर जाते देखा। उन्होंने उसका पीछा किया और उत्तर महारानीपुर गांव के पास वाहन को रोक लिया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने 'घातक हथियारों' से मिनी ट्रक पर सवार तीन लोगों की पिटाई शुरू कर दी और उनमें से दो को भीड़ ने बुरी तरह पीटा जबकि तीसरा भाग गया। भीड़ ने उत्तर महारानीपुर के समीप आदिवासी इलाके मुंगियाकामी में तीसरे व्यक्ति को भी पकड़ लिया और वहां उसकी जमकर पिटाई की।

कुमार ने बताया कि पुलिस फौरन दोनों स्थानों पर पहुंची और पहले उन्हें नजदीक के अस्पताल लेकर गई। उन्हें फिर अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतकों की पहचान जायेद हुसैन (30), बिलाल मियां (28) और सैफुल इस्लाम (18) के रूप में की गई है और सभी सिपाहीजाला जिले के सोनमुरा उपमंडल के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें