फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: पश्चिम त्रिपुरा में पिकनिक बस में लगी आग, 11 लोग घायल

Mon, 06 Jan 2025 07:34 PM IST
निर्मल कांत एन. अर्जुन, अगरतला।

सार

Tripura: पश्चिम त्रिपुरा जिले में एक पिकनिक बस में जेनरेटर के अंदर विस्फोट के बाद आग लगने से 11 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घटना पर चिंता जताई। 
विज्ञापन
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम त्रिपुरा जिले के जगतपुर चौमाहनी क्षेत्र में एक पिकनिक बस में जेनरेटर के अंदर धमाके के बाद आग लग गई। इसमें 11 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने मोहनपुर में हुई इस दुखद घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने एक बयान में इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तीन बसें लेकर लोग पिकनिक करने बास ग्राम गए थे। तीनों बसें सीएनजी बसें थीं। घटना तब घटी जब लोग पिकनिक करने के बाद शाम को चंपानगर, पश्चिम जिला लौट रही थी। एक बस में जेनरेटर के विस्फोट के बाद आग लग गई। इसमें 11 घायल हो गए। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और सबकी स्थिति स्थिर है।

मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने इस दुखद घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होने एक बयान में इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि गंभीर रूप से घायल छह व्यक्तियों को आगे के इलाज के लिए जीबी पंत अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें