फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election Result: त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, मतगणना की तैयारियां पूरी

Thu, 02 Mar 2023 03:08 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ महाराष्ट् की कस्बा पेठ तथा चिंचवाड़ विधानसभा सीट, तमिलनाडु की इरोड-पूर्व सीट, पश्चिम बंगाल की सागरदिघी और झारखंड की रामगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम भी आज घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। तीनों राज्यों में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा महाराष्ट् की कस्बा पेठ तथा चिंचवाड़ विधानसभा सीट, तमिलनाडु की इरोड-पूर्व सीट, पश्चिम बंगाल की सागरदिघी और झारखंड की रामगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम भी आज आएंगे। त्रिपुरा में एक चरण में 16 फरवरी को वोटिंग हुई थी, जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ था।

विज्ञापन


त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने बुधवार को बताया कि राज्य में मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पांच से आठ राउंड मतगणना पूरी हो सकता है। उन्होंने कहा कि दोपहर तक रुझान स्पष्ट हो जाएंगे। त्रिपुरा विधानसभा की कुल 60 सीटों पर 89.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। विभिन्न दलों के कुल 259 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां सत्तारूढ़ भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन और लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन में मुख्य मुकाबला होने की उम्मीद है।

मेघालय की 59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को हुए चुनाव के नतीजे भी आज घोषित किए जाएंगे। एग्जिट पोल पर भरोसा करें तो इस बार राज्य में त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है।  मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को चुनाव में सबसे अधिक सीटें मिलने का अनुमान है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने मतगणना से पहले गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की है।
विज्ञापन


नगालैंड की बात करें तो इस बार भी सत्तारूढ़ भाजपा और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के गठबंधन को बहुमत मिल सकता है। 60 सदस्यीय विधानसभा में एनडीपीपी ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा है, जबकि भाजपा ने 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें