फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: 250 से अधिक वकीलों ने सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ को लिखा पत्र, मुख्य न्यायाधीश को लेकर रखी ये मांग

Sat, 14 Jan 2023 08:46 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सहित अब केवल दो न्यायाधीश हैं। पिछले साल नवंबर में न्यायमूर्ति इंद्रजीत मोहंती के सेवानिवृत्त होने के बाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद खाली हो गया था।
 
विज्ञापन
जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के वकीलों ने उच्च न्यायालय में पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश की मांग करते हुए सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखा है। इस पत्र में 250 से अधिक वकीलों ने लोगों के हित में मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम रॉय बर्मन ने बताया कि हमने भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के लिए पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें वकीलों को पेश आ रही कठिनाइयों के बारे में बताया गया है।

पत्र में राज्य के कई बार संघों के सदस्यों ने भी सीजेआई से याचिकाकर्ताओं और अधिवक्ताओं के हित में उच्च न्यायालय में रिक्त पदों को भरने की अपील की। बर्मन ने कहा कि जजों की कमी के कारण सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती देने वाली अपील की अपील की गुंजाइश भी कम हो गई है।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय में पांच न्यायाधीशों की संख्या है, लेकिन अन्य की सेवानिवृत्ति के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सहित अब केवल दो हैं। पिछले साल नवंबर में न्यायमूर्ति इंद्रजीत मोहंती के सेवानिवृत्त होने के बाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद खाली हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें