फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: त्रिपुरा स्वास्थ्य विभाग ने कहा- टीकाकरण के आंकड़े बिल्कुल सटीक

Tue, 13 Jul 2021 03:24 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, अगरतला

सार

  • त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा, हमने जनगणना रिपोर्ट, यूआईडीएआई डाटा आदि से जुड़ी लक्षित आबादी पर मंथन किया और संशोधित अनुमानित लक्ष्य पर पहुंचे। यह बहुत अधिक सटीक आंकड़ा है और भारत सरकार के लक्ष्य के साथ इसकी पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा हाईकोर्ट द्वारा टीकाकरण के आंकड़ों पर सवाल उठाने के दो दिनों बाद, त्रिपुरा स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि पूर्व में जारी किए गए आंकड़े सटीक थे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), त्रिपुरा के मिशन निदेशक डॉ सिद्धार्थ शिव जायसवाल ने कहा कि वह पात्र, आयु समूहों के कोविड-19 टीकाकरण के आंकड़ों के साथ खड़े हैं, जो पहले मीडिया द्वारा रिपोर्ट किए गए थे।

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने आंकड़ों पर उठाया था सवाल
दरअसल, हाईकोर्ट ने टीकाकरण के सरकारी आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा था। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट को दिया गया आंकड़ा अंकगणितीय अनुमानों पर आधारित था।
विज्ञापन


बाद में त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा, हमने जनगणना रिपोर्ट, यूआईडीएआई डाटा आदि से जुड़ी लक्षित आबादी पर मंथन किया और संशोधित अनुमानित लक्ष्य पर पहुंचे। यह बहुत अधिक सटीक आंकड़ा है और भारत सरकार के लक्ष्य के साथ इसकी पुष्टि की गई है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल हमने कुल पात्र आबादी के 78.43 प्रतिशत को पहली खुराक दी है। लेकिन जिस समय मीडिया में रिपोर्ट आई थी उस समय तक हम 70 फीसदी से कुछ ऊपर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें