फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: अगरतला रेलवे स्टेशन से पकड़े गए चार बांग्लादेशी नागरिक; BSF और पुलिस ने पांच मानव तस्करों को भी दबोचा

Sun, 27 Apr 2025 03:18 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

अगरतला रेलवे स्टेशन पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए जीआरपी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और खुफिया विभाग ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी ओर जीआरपी, बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच मानव तस्करों को भी दबोच लिया। 
विज्ञापन
चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन पर शनिवार को चार बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध तरीके से भारत में घुसने और ट्रेन से बेंगलुरु व चेन्नई जाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। यह कार्रवाई गुप्त जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें अगरतला जीआरपी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और खुफिया विभाग की टीम शामिल थी। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे दक्षिण भारत के शहरों की ओर जाना चाहते थे। 
विज्ञापन


मामले में जारी विज्ञाप्ति में बताया गया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।  बता दें कि अगरतला स्टेशन से गिरफ्तार चारों बांग्लादेशी नागरिक की पहचान, ढाका से जाहिदुल इस्लाम उर्फ जाहिर (42),  शरीयतपुर से दिलवर हुसैन, पंचगढ़ से जमीरुल इस्लाम (27) और जमालपुर से मोहम्मद जिया के रूप में हुई है। 

ये भी पढ़ें:- PM से खरगे के तीखे सवाल: तीन स्तर की सुरक्षा फिर भी पहलगाम में आतंकी हमला, 26 मौतों का जवाबदेह कौन; किसकी चूक?
विज्ञापन


मानव तस्कीर के आरोपियों की भी गिरफ्तारी
वहीं दूसरी ओर शनिवार को ही अगरतला जीआरपी और बीएसएफ ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। अगरतला जीआरपी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह अभियान बीएसएफ, सोनामुरा और जत्रापुर पुलिस के साथ मिलकर त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में चलाया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Pahalgam Attack: 'आज तक हम उस विभाजन के परिणामों के साथ जी रहे हैं', पहलगाम आतंकी हमले पर बोले मणिशंकर अय्यर

गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जलील मिया, मोहम्मद हसन, मोनिर हुसैन, जशीम उद्दीन और आलमगीर हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी ताकि मामले की और जांच की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें