फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura Election: टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत बोले- केंद्र से बातचीत के लिए मिला निमंत्रण

Wed, 25 Jan 2023 05:58 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला

सार

Tripura Election: टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत देबवर्मा ने कहा, बातचीत के लिए हमारी टीम दिल्ली जाएगी। हम लिखित में आश्वासन चाहते हैं। त्रिपुरा चुनाव में फिलहाल हम किसी से भी गठबंधन नहीं कर रहे हैं। यह बात उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत में कही...
विज्ञापन
TIPRA Motha chief Pradyot Bikram Manikya Deb Barman - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के शाही वंशज और टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत देबवर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से टिपरा मोथा को ग्रेटर टिपरालैंड की मांग पर चर्चा के लिए निमंत्रण मिला है। बातचीत के लिए हमारी टीम दिल्ली जाएगी। हम लिखित में आश्वासन चाहते हैं। त्रिपुरा चुनाव में फिलहाल हम किसी से भी गठबंधन नहीं कर रहे हैं। यह बात उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत में कही।

उन्होंने कहा, बातचीत एक सिलसिला है। लगातार होती रहती है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने पार्टी की ग्रेटर टिपरालैंड की मांग पर चर्चा के लिए दिल्ली आमंत्रित किया है। हमारी टीम बातचीत के लिए जाएगी। हम लिखित में आश्वासन चाहते हैं। यह हमारी पहली शर्त है। अगर बातचीत आगे बढ़ती है, तो मैं भी दिल्ली जाऊंगा। एक सवाल के जवाब में प्रद्योत ने कहा, कई पार्टियों के साथ बातचीत हुई लेकिन कोई भी लिखित में देने को तैयार नहीं है।

प्रद्योत देबबर्मा ने कहा, शुरुआत में किसी ने हम पर भरोसा नहीं किया, फिर हम लड़े और आज हम जीतने की कगार पर हैं। हमें अपने लोगों और समस्याओं के संवैधानिक समाधान के बारे में सोचना होगा। हमें एकता की जरूरत है और यह तभी आती है जब आप अपने लोगों के हितों को अपने हितों से ऊपर रखते हैं।

प्रद्योत ने कहा, हम अपना स्टैंड नहीं छोड़ेंगे। मैंने बार-बार कहा है। जब तक हमें ग्रेटर टिपरालैंड को लेकर लिखित आश्वासन नहीं मिलता है, टिपरा मोथा किसी भी पार्टी के साथ नहीं जाएगी। अभी तक किसी भी पार्टी ने लिखित में नहीं दिया है, हालांकि कांग्रेस और सीपीआई-एम द्वारा राज्य के मूल निवासियों की समस्याओं के संवैधानिक समाधान के दृष्टिकोण का समर्थन करते हुए हम फिलहाल किसी भी पार्टी के साथ नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें