फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बनवाइए, पत्रकार भौमिक की मौत की करवाएंगे CBI जांच: राजनाथ

Sun, 04 Feb 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने त्रिपुरा के पत्रकार सुदीप दत्त भौमिक की हत्या के मामले में कहा है कि इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


अगरतला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 'पत्रकार भौमिक की मौत की सीबीआई जांच होनी चाहिए। लेकिन जबतक राज्य सरकार इसकी सिफारिश नहीं करती तबतक हम इसकी सीबीआई जांच नहीं करवा सकते। लेकिन अगर  राज्य में भाजपा की सरकार बनती  है तो हम एक हफ्ते के अंदर इस केस में सीबीआई जांच शुरु करवा देंगे।'

बता दें कि त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) की दूसरी बटालियन के एक जवान ने पत्रकार सुदीप दत्त भौमिक को बेहद करीब से गोली मारी थी।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को अगरतला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि 'मैं यकीन दिलाता हूं कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार आती है तो आम नागरिकों की नहीं बल्कि सीपीएम के लोगों की भी सुरक्षा पुख्ता की जाएगी।'
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को फटकार लगाई थी। 

राजनाथ ने कहा कि 'हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान भारत को परेशान करने और तोड़ने की बात करता है। जिसके लिए वह कश्मीर में नापाक हरकतें करता है और कहता है कश्मीर को भारत से अलग कर देंगे। लेकिन किसी ने मां का दूध नहीं पिया जो कश्मीर को भारत से अलग कर दे। कश्मीर हमारा था, है और रहेगा।'

गौरतलब है कि वाममोर्चा शासित त्रिपुरा में इस महीने की 18 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनावों में 60 सीटों के लिए कुल 307 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं बीजेपी इस चुनाव में  51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि 9 सीटें अपनी गठबंधन के घटकों (इनडीजिनस पीपुल्स फ्रांट ऑफ त्रिपुरा) के लिए छोड़ दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें