फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: त्रिपुरा में लेफ्ट-कांग्रेस का बड़ा एलान, सरकार बनते ही लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना

Mon, 13 Feb 2023 11:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

करात ने कहा कि त्रिपुरा में लेफ्ट-कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सबसे पहला फैसला पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
त्रिपुरा के पूर्व सीएम माणिक सरकार और माकपा नेता प्रकाश करात (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता प्रकाश करात ने कहा है कि त्रिपुरा में अगर लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को जीत मिली तो राज्य में फिर से पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। पश्चिमी त्रिपुरा के खैरपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीपीआई (एम) नेता ने यह एलान किया। करात ने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने ही 2018 में त्रिपुरा में नई पेंशन योजना लागू की थी। 

विज्ञापन


करात ने कहा कि त्रिपुरा में लेफ्ट-कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सबसे पहला फैसला पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का ही लिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चुनाव जीती और वहां पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी गई, जैसा कि वादा किया गया था। वही चीज यहां भी लागू की जाएगी, जब लेफ्ट कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी। बता दें कि त्रिपुरा में सरकारी कर्मचारियों की संख्या करीब 1.88 लाख है। माना जा रहा है कि इन्हें लुभाने के लिए ही लेफ्ट कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना का दांव चला है। 

लेफ्ट नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा उत्तर पूर्वी राज्य में विकास कार्य करने में नाकाम रही। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति भी खराब है और जनवरी 2020 से दिसंबर 2022 के बीच राज्य में 707 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में राज्य का नाम खराब हुआ है। प्रकाश करात ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में जीत के लिए काफी पैसा खर्च कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में जीत से देशभर में लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा की लड़ाई को मजबूती मिलेगी। बता दें कि कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक त्रिपुरा की खैरपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होना है और 2 मार्च को मतगणना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें