फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura Election: कांग्रेस और टिपरा मोथा का हो सकता है गठबंधन, येचुरी और देबबर्मा ने किया स्वागत

Wed, 11 Jan 2023 07:58 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला

सार

Tripura Election: टिपरा मोथा के ग्रेटर टिपरालैंड मुद्दे पर सीताराम येचुरी ने कहा, टिपरा मोथा का दावा असंवैधानिक नहीं है। हम यह भी चाहते हैं कि आदिवासियों और गैर आदिवासियों की वित्तीय, सामाजिक और सभी संवैधानिक मांगों को पूरा किया जाए...
विज्ञापन
Tripura Election: सीताराम येचुरी। - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माकपा के अखिल भारतीय महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को यहां कहा कि कांग्रेस और टिपरा मोथा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन हो सकता है। लेकिन हम चाहते हैं कि सभी धर्मनिरपेक्ष दल त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए एकजुट हों। वे यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दूसरी ओर, टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रोद्योत देबवर्मा ने येचुरी के इस बयान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, अगर आधिकारिक बुलावा आता है तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए येचुरी ने कहा, त्रिपुरा में कानून का राज नहीं है। इस राज्य में संविधान मर चुका है। भाजपा के राज में पूरे त्रिपुरा का बुरा हाल हो गया है। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए एक भी चुनावी वादे को पूरे नहीं किए गए। एक बार फिर दिल्ली, असम और पश्चिम बंगाल से नेता यहां की जनता से झूठे वायदे करने आ रहे हैं।

येचुरी ने कहा, देश के प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और यहां तक की गृहमंत्री चुनाव के समय त्रिपुरा आए और उन्होंने झूठ बोला। भाजपा ने किसी भी सूरत में अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है। इसलिए अब वे झूठ बोलेंगे और चुनाव से पहले फिर से वादा करेंगे। सीताराम येचुरी ने राज्य के मतदाताओं को चेतावनी दी कि वे भाजपा के झूठ वायदों के जाल में न फंसे। येचुरी ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों के सीटों के बंटवारे के संदर्भ में कांग्रेस और टीपरा मोथा से बातचीत चल रही है। राज्य के नेता इसे अंतिम रूप देंगे।

टिपरा मोथा के ग्रेटर टिपरालैंड मुद्दे पर सीताराम येचुरी ने कहा, टिपरा मोथा का दावा असंवैधानिक नहीं है। हम यह भी चाहते हैं कि आदिवासियों और गैर आदिवासियों की वित्तीय, सामाजिक और सभी संवैधानिक मांगों को पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि यह सीपीआईएम का मुख्य संघर्ष है।

आधिकारिक बातचीत के लिए न्यौता आएगा तो जाएंगे: देबवर्मा

इस संबंध में अमर उजाला से बातचीत करते हुए टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रोद्योत देबवर्मा ने सीताराम येचुरी के बयान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, अभी किसी तरह की बातचीत नहीं चल रही है। अगर उनकी तरफ से आधिकारिक निमंत्रण मिलता है, तो निश्चित रूप से बात को आगे बढाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीताराम युचेरी ने उनकी पार्टी के ग्रेटर टिपरालैंड के मुद्दे को संवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि नतीजा तब निकलेगा जब आमने-सामने बैठकर बातचीत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें