फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुराः नौकरी की तलाश में भागीं आठ लड़कियों व दो महिलाओं को बचाया

Thu, 04 Feb 2021 11:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी त्रिपुरा जिले में एक पुनर्वास शिविर से भागने के बाद ब्रू समुदाय की आठ लड़कियों और दो महिलाओं को बचा लिया गया। ये सभी नौकरी की तलाश में भागी थीं। 

विज्ञापन

पूर्वी अगरतला थाने की प्रभारी अधिकारी मुमताज बेगम ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को अगरतला में चंद्रपुर बस टर्मिनस पर छापा मारा और कंचनपुर में पुनर्वास शिविर से भागी लड़कियों और महिलाओं को बचाया। उन्हें एक आश्रय गृह में रखने के लिए चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया।
बेगम ने कहा कि अगर उनके अभिभावकों की पहचान हो जाती है तो बचाई गई लड़कियों को उनके हवाले कर दिया जाएगा। चाइल्ड लाइन के एक अधिकारी ने कहा कि अभी यह पता नहीं लगाया गया है कि यह मानव तस्करी का मामला है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें