फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन भांग व्यापारियों के यहां छापा, दो करोड़ से अधिक जब्त

Tue, 20 Dec 2022 07:48 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला

सार

ईडी ने त्रिपुरा पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की और सुजीत सरकार, बिजॉय पॉल और परेश चंद्र रॉय के यहां छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उनके बैंक खातों और उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में भारी मात्रा में नकदी जमा की गई, जो आय से अधिक संपत्ति है...
विज्ञापन
ED Raids - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने त्रिपुरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए भांग के तीन व्यापारियों के यहां छापेमारी की और एक बैंक खाते में जमा दो करोड़ रुपये, सावधि जमा, बीमा पॉलिसियों, अचल संपत्तियों के दस्तावेजों को जब्त किया। यह जानकारी ईडी ने मंगलवार को एक बयान में दी। ईडी अधिकारियों ने कहा, उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी के तीन मामलों की जांच में अगरतला और सिपाहीजाला जिलों के दो स्थानों पर छापेमारी की। बयान के अनुसार, ईडी ने त्रिपुरा पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की और सुजीत सरकार, बिजॉय पॉल और परेश चंद्र रॉय के यहां छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उनके बैंक खातों और उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में भारी मात्रा में नकदी जमा की गई, जो आय से अधिक संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें