फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवींद्रनाथ टैगोर को मिले नोबेल पुरस्कार पर त्रिपुरा के CM बिप्लब देब ने दिया विवादित बयान

Fri, 11 May 2018 04:10 AM IST
एजेंसी, अगरतला
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब एक बार फिर विवादित बयान के कारण चर्चा में आ गए हैं। महाभारत काल में इंटरनेट की मौजूदगी बताने से लेकर मिस वर्ल्ड के लिए 21 साल पहले भारतीय सुंदरी डायना के चयन पर सवालिया निशान लगा चुके बिप्लब ने इस बार रवींद्रनाथ टैगोर को मिले नोबेल पुरस्कार को लेकर गलत बयानी कर दी। 

विज्ञापन


उन्होंने उदयपुर में टैगोर की जयंती पर श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि टैगोर ने अंग्रेजों का विरोध करते हुए अपना नोबेल पुरस्कार लौटा दिया था। बिप्लब के इस बयान को लेकर उनकी सोशल मीडिया पर खूब निंदा हो रही है तो जमकर मजाक भी उड़ाया जा रहा है। 

दरअसल नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि, उपन्यासकार, नाटककार, चित्रकार, और दार्शनिक रवींद्रनाथ टैगोर ने जलियावाला बाग हत्याकांड के विरोध में ब्रिटिश राजा की तरफ से मिली नाइटहुड की उपाधि को तो लौटा दिया था, लेकिन उन्होंने स्वीडिश अकादमी द्वारा दिए गए नोबल पुरस्कार को कभी नहीं लौटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें