फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिप्लब 'पीडिया': अब त्रिपुरा के CM ने दी नाखून तोड़ने की धमकी

Tue, 01 May 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपुरा के भाजपा सीएम बिप्लब देब अब बिप्लब 'पीडिया' बनते जा रहे हैं। महाभारत काल के अटपटे बयान से शुरू हुए बिप्लब रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बिप्लब लगातार एक के बाद एक ऐसा बयान दे रहे हैं जिससे सोशल मीडिया में उनकी जगह पक्की हो गई है। यही वजह है कि बिप्लब को लोग बिप्लब 'पीडिया' नाम से बुलाने लगे हैं। 

विज्ञापन


अपने ताजा बयान में बिप्लब ने कहा है कि मेरे सरकार में ऐसा नहीं होना चाहिए कि कोई भी उसमें उंगली मार दे, नाखून लगा दे। बिप्लब ने कहा कि जो भी नाखून लगाएगा उसका नाखून काट लेना चाहिए। अभी इससे पहले उन्होंने राज्य के बेरोजगार युवकों को एक अजीब सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि युवकों को सरकारी नौकरियों के लिए राजनेताओं के पीछे भागने की बजाय पान की दुकान खोल लेनी चाहिए। 
 


विश्व पशु दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि राज्य के युवक सरकारी नौकरियों के लिए नेताओं के पीछे भागने में अपना बहुमूल्य समय गंवा देते हैं। यदि इन युवकों ने ऐसा करने की बजाय पान की दुकान खोल ली होती तो उनके बैंक खाते में अब तक कम से कम पांच लाख रुपये होते।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले देब अपने महाभारत काल में इंटरनेट और सेटेलाइट होने की बात कहने पर सुर्खियों में आए थे। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने कहा था कि मैकेनिकल इंजीनियरों को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि डायना हेडन मिस वर्ल्ड बनने लायक नहीं थी क्योंकि वह सच्चे भारतीय सौंदर्य का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं। हालांकि डायना हेडन वाली टिप्पणी के लिए देब ने बाद में माफी मांग ली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें