फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: अगरतला एयरपोर्ट पर कार्गो परिचालन बंद, कोरियर व डाक सेवा हो रही प्रभावित

Wed, 22 Feb 2023 08:00 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

अगरतला पोस्टल डिवीजन के अधीक्षक प्रदीप मजुमदार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से तत्काल सामग्री के लिए हवाई परिवहन की अनुमति मांगी थी। हालांकि, अभी तक इस पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगरतला एयरपोर्ट पर कार्गो परिचालन बंद होने के कारण डाक विभाग और कोरियर सेवा प्रदाताओं को त्रिपुरा से बाहर माल पहुंचाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक अधिकारी ने बुधवार को जानकारी दी कि महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन में बीते साल दिसंबर से कार्गो सुविधा का अभाव है। ऐसे में विभिन्न गंतव्यों के लिए तत्काल पत्रों या दस्तावेजों की डिलीवरी सुनिश्चित करना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया, हाल ही में अगरतला पोस्टल डिवीजन के अधीक्षक प्रदीप मजुमदार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से तत्काल सामग्री के लिए हवाई परिवहन की अनुमति मांगी थी। हालांकि, अभी तक इस पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उन्होंने कहा, हमने नए टर्मिनल भवन में कार्गो सुविधाएं शुरू करने के लिए नियामक संस्था, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) को सभी  कागजात जमा कर दिए हैं। बीसीएएस की एक टीम ने दो बार हवाईअड्डे का दौरा किया, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं दी है।

गुवाहाटी में रेल सेवा द्वारा भेजा जा रहा सामान 
डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया, हम फिलहाल गुवाहाटी के माध्यम से रेलवे मेल सेवा (RMS) के माध्यम से डाक सामग्री भेज रहे हैं। हालांकि,  इसमें बहुत समय लगता है। उन्होंने कहा, यह स्पीड पोस्ट सुविधा को भी प्रभावित कर रहा है। वहीं, कोरियर सेवा प्रदाता डीटीडीसी को भी त्रिपुरा से खेप पहुंचाने में देरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें