फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: त्रिपुरा में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विपक्ष उतारेगा अपना उम्मीदवार, जानें किसके नाम पर सहमति

सार

टिपरा मोथा, कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने संयुक्त प्रत्याशी भरेंगे नामांकन
विज्ञापन
त्रिपुरा विधानसभा के स्पीकर के लिए विपक्ष ने गोपाल चंद्र रॉय को बनाया उम्मीदवार। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विपक्षी दलों टिपरा मोथा, सीपीआई (एम) और कांग्रेस ने अपने संयुक्त उम्मीदवार के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक गोपाल चंद्र रॉय को मैदान में उतारने का फैसला किया है। राज्य कांग्रेस प्रमुख और विधायक बिरजीत सिन्हा ने इसकी घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 23 मार्च को दोपहर 1 बजे से पहले जमा करना होगा। विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति 24 मार्च को होनी है।
विज्ञापन


कांग्रेस, सीपीआई (एम), और टिपरा मोथा ने स्पीकर के उम्मीदवार के रूप में गोपाल चंद्र रॉय को प्रस्तावित करने पर सहमति व्यक्त की है। स्पीकर की नियुक्ति बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा को चुनाव में केवल 38-39 फीसदी वोट शेयर पाकर बहुमत मिला था। कांग्रेस नेता ने कहा, गोपाल लॉ ग्रेजुएट हैं, वह लंबे समय से विधायक हैं और हमें विश्वास है कि विधायक विवेक के आधार पर उनका समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा, 'सीपीआई (एम) के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी गोपाल चंद्र रॉय की उम्मीदवारी का प्रस्ताव रखेंगे और टिपरा मोथा प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। हम सभी सामूहिक रूप से अपना उम्मीदवार सामने रखेंगे।
सिन्हा ने कहा, विधानसभा द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी। 

मजबूत है विपक्ष की स्थिति
हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में, प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा के नेतृत्व वाली टिपरा मोथा 60 सदस्यीय सदन में 13 सीटों के साथ प्रमुख विपक्षी दल के रूप में उभरी, जबकि माकपा को 11 और कांग्रेस को तीन सीटें मिलीं। सत्तारूढ़ भाजपा के पास 32 विधायक हैं, जबकि उसके गठबंधन सहयोगी आईपीएफटी ने एक सीट जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें