नवी मुंबई में पत्नी को उसके कार्यस्थल पर तीन तलाक देने के आरोप में 43 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला ने शिकायत में दावा किया कि उसके पति अल्ताफ मुबारक अत्तार ने पिछले साल दिसंबर में खारघर के एक कॉलेज में उसके सहकर्मियों के सामने उसे तीन तलाक दे दिया था। यहां वह क्लर्क के रूप में काम करती थी।