फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahua Moitra: 'हमारे कपड़े नहीं, आपकी सोच गंदी', तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा का भाजपा नेताओं पर तंज

Fri, 14 Apr 2023 01:40 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैलाश विजयवर्गीय यह कहते सुने गए थे कि महिलाएं जिन्हें देवी कहा जाता है, वे आजकल ऐसे गंदे कपड़े पहन कर निकलती हैं कि उनमें देवी का रूप दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ट्विटर के जरिए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि शुक्रवार सुबह भाजपा नेताओं और भक्तों के लिए संदेश! हम बंगाली महिलाएं हैं। हम अपनी मर्जी के मुताबिक कपड़े पहनते हैं। हम अपनी मर्जी के हिसाब से ही खाते-पीते हैं। हम उसकी ही पूजा करते हैं, जिसकी आराधना हम करना चाहते हैं। हमारे कपड़े गंदे नहीं हैं। आपकी सोच गंदी है।

विज्ञापन


 


 

 

यह था विवादित बयान

असल में, इस महीने की शुरुआत में एक वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय यह कहते सुने गए थे कि महिलाएं जिन्हें देवी कहा जाता है, वे आजकल ऐसे गंदे कपड़े पहन कर निकलती हैं कि उनमें देवी का रूप दिखाई नहीं देता। वो शूर्पणखा जैसी लगती हैं। उन्होंने इसी के साथ कहा था कि युवक भी नशे की हालत में रहते हैं, जिन्हें थप्पड़ लगाने का मन करता है। 

आलोचना का करना पड़ा सामना

इसे लेकर कई नेता विजयवर्गीय की आलोचना कर चुके हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी आपत्ति जताई थी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला विंग की अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं का सम्मान नहीं करती और इस बयान से यह साफ हो गया है।

असद पर महुआ की तीखी प्रतिक्रिया

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह से अराजकता करार दिया। महुआ ने कहा मिस्टर अजय बिष्ट जिनका दूसरा नाम 'मिस्टर ठोक दो' था। इसलिए ऐसे सज्जन व्यक्ति के अंतर्गत इस तरह की अराजकता, जंगल राज, एनकाउंटर के जरिए हत्याएं हमेशा फलती फूलती है। इसलिए ऐसा अब भी हो रहा है। उन्होंने कहा, मुझे आश्चर्य नहीं है। यह एक प्रकार का कल्चर या जंगल राज है। जब आपके पास ऐसे मुख्यमंत्री और गृह मंत्री हों जो कहें, 'गाड़ी पलट सकती है', 'ठोक दो'...तो यह कभी भी हो सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें