फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: तृणमूल विधायक ने पीएम मोदी और शाह पर दिया विवादित बयान, भाजपा ने साधा निशाना

Mon, 28 Nov 2022 10:40 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

वीडियो में मित्रा बंगाल के भाजपा नेताओं सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को दुर्योधन और दुशासन कहते हुए सुनाई दे रही हैं। इस बयान के बाद बंगाल में बवाल मचा हुआ है।
विज्ञापन
सावित्री मित्रा, सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ट्विटर/सावित्री मित्रा, सुवेंदु अधिकारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, और नेताओं के अमर्यादित बयान भी जारी हैं। इस बीच, अब राज्य की पूर्व मंत्री और तृणमूल की विधायक सावित्री मित्रा का एक विवादित बयान सामने आ गया। तृणमूल विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दुर्योधन और दुशासन बता दिया है। वे यहीं नहीं रूकीं, उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल का भी यह कहते हुए अपमान कर दिया कि गुजरातियों का देश की आजादी में कोई योगदान ही नहीं है। इसे लेकर बंगाल में बवाल मचा हुआ है और भाजपा एक बार फिर आक्रामक हो गई है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मालदा जिले की तृणमूल विधायक सावित्री मित्रा कह रही हैं कि गुजरातियों का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं है। साथ  ही पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह की तुलना दुर्योधन और दुशासन से करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का महिलाओं के वस्त्र हरण के सिवा कोई काम नहीं है।

बंगाल की पूर्व मंत्री और मालदा जिले के मानिकचक की विधायक सावित्री मित्रा कहती हैं कि गुजरातियों ने भारत को ब्रिटिश उपनिवेश के रूप में अधीन रखने के इरादे से अंग्रेजों को हथियार दिए और बापू और पटेल की ‘प्रसिद्ध भूमि’ का भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं था। 
विज्ञापन


भाजपा का नहीं है स्वतंत्रता आंदोलन में योगदानः मित्रा
इस संबंध में जब सावित्री मित्रा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैंने कहा है-गुजरात में रहने वाले नरेंद्र मोदी, नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे लोगों की स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी। वे अंग्रेजों के पक्ष में थे। मैंने कुछ भी बुरा नहीं कहा। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे पास गांधी जी का अपमान करने की शक्ति नहीं है। मैंने ऐसा नहीं कहा कि गुजरातियों ने हमारा स्वतंत्रता आंदोलन नहीं किया। भाजपा में उन लोगों की स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी। मैंने नाम का जिक्र किया। सुवेंदु अधिकारी जो कह रहे हैं, मैं उसका उत्तर नहीं दूंगी।

भाजपा लाएगी निंदा प्रस्ताव
मित्रा के बयान को लेकर भाजपा की महिला विधायक मंगलवार को विधानसभा में विरोध प्रदर्शन करने के साथ-साथ निंदा प्रस्ताव लाएगी। साथ ही राज्यभर के थानों में मित्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएगी। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री से लेकर महात्मा गांधी और पटेल का अपमान किया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें