फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : तृणमूल कांग्रेस ने महिला अध्यक्ष को हटाया, महिलाओं से ‘दंडवत’ करवाने का मामला

Sun, 09 Apr 2023 11:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

चार आदिवासी महिलाओं के दंडवत होकर तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर जाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद काफी हंगामा हुआ था। जिसके बाद टीएमसी ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में आदिवासी महिलाओं को दंडवत करवाने के मामले में तृणमूल कांग्रेस ने कार्रवाई की है। तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को इस मामले में दक्षिण दिनाजपुर की महिला तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रदीप्ता चक्रवर्ती को हटा दिया है। पार्टी ने उनकी जगह स्नेहलता हेमब्रम नया अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी को यह फैसला मामले के तूल पकड़ने के बाद और काफी किरकिरी होने के बाद लेना पड़ा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि चार आदिवासी महिलाओं के दंडवत होकर तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर जाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद काफी हंगामा हुआ था। जिसके बाद टीएमसी ने यह फैसला लिया है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में ये महिलाएं भाजपा के जुलूस में शामिल थीं। बाद में उनको तृणमूल कांग्रेस के ऑफिस तक दंडवत करते हुए पहुंचना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें