फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: टीएमसी नेता मुकुल रॉय की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन, चेन्नई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Tue, 06 Jul 2021 12:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मुकुल रॉय की पत्नी कृष्णा रॉय लंबे समय से बीमार चल रही थीं। मंगलवार की सुबह 4 बजे कार्डिक अरेस्ट होने से उनका निधन हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर कोलकाता लाया जाएगा। 
विज्ञापन
मुकुल रॉय - फोटो : Facebook : @MukulRoyOfficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय की पत्नी कृष्णा रॉय का आज निधन हो गया। हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ। चेन्नई के एक अस्पताल में मंगलवार की सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को कोलकाता ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि मुकुल रॉय की पत्नी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बीते कुछ दिनों से वह अस्पताल में ही भर्ती थीं। पत्नी के निधन पर नेताओं की ओर से शोक संवेदनाएं प्रकट की जा रही हैं। टीएमसी के कई नेताओं ने मुकुल रॉय को फोन कर अपनी संवेदना व्यक्त की है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने भी मुकुल रॉय से फोन पर बातचीत कर उनकी पत्नी का हाल जाना था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें