फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMC का दामन थाम सकती हैं जया बच्चन, पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी भेजेंगी राज्यसभा

Mon, 19 Feb 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन को तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए नामांकित कर सकती है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली। आपको बता दें कि जया बच्चन का राज्यसभा में तीसरा कार्यकाल 3 अप्रैल को खत्म हो रहा है। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा कि जया बच्चन नामांकन के लिए सबसे प्रमुख नाम हैं। हालांकि आखिरी फैसला पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी का होगा। आधिकारिक फैसला 18 मार्च को होगा। आपको बता दें कि अप्रैल में 58 सांसद रिटायर हो रहे हैं। 10 सीटें उत्तर प्रदेश से खाली हैं। जिन पर बीजेपी के आने की उम्मीद है, वहीं समाजवादी पार्टी से केवल एक सीट है।

तृणमूल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हमारी चार सीटें खाली होने वाली हैं, और इन सीटों के लिए कई लोग दावा कर रहे हैं। हालांकि इस बार दो नए सदस्य राज्यसभा में दिखाई देंगे। जया बच्चन की लोकप्रियता उन्हें मजबूत दावेदार बनाती है। उनके पति अमिताभ बच्चन अक्सर बंगाल के दामाद के रूप में खुद को पेश करते हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें