फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे वाले डोरमैट के बाद अमेजन पर गांधी की तस्वीर वाली चप्पल

Sat, 14 Jan 2017 09:45 PM IST
अमर उजाला/डिजिटल टीम
विज्ञापन
AMAZON - फोटो : AMAZON
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार मामला महात्मा गांधी की तस्वीर वाली चप्‍पल से जुड़ा है। कुछ दिनों पहले ही अमेजन को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के गुस्से का सामना करना पड़ा था। उस वक्त मामला तिरंगे वाले डोरमैट की बिक्री को लेकर था। सुषमा स्वराज ने अमेजन को चेताया था कि अगर उसने तिरंगे वाले डोरमैट की बिक्री बंद नहीं की तो उसके किसी अधिकारी को भारत आने का वीजा नहीं मिलेगा। हालांकि, तब अमेजन ने तिरंगे वाले डोरमैट को वापस ले लिया था, लेकिन दो दिन बाद ही यह नया विवाद खड़ा हो गया है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या अमेजन सस्ती लोकप्रियता के लिए बार-बार ऐसा कर रहा है या फिर जानबूझकर ऐसी हरकतें की जा रही हैं? 
विज्ञापन


बहरहाल, ताजा विवाद पर लौटते हैं। जानकारी के मुताबिक, अमेजन पर बिक रहीं चप्पलों पर महात्मा गांधी की तस्वीर लगी है। अमेजन डॉट कॉम पर बिक रहे इस प्रोडक्ट कीमत 16.99 डॉलर है। इस बात की जानकारी एक यूजर ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी। बताया जा रहा है कि अमेजन ने महात्मा गांधी की तस्वीर वाली चप्पलों को हटा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें