भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर दिल्ली में थलसेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, नौसेना प्रमुख सुनील लांबा और वायुसेना प्रमुख अरुप राहा ने अमरजवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं तीनों सेना प्रमुख स्कूली बच्चों से भी मिले।
नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने कहा कि हम नौसेना के इस महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने नौसेना कर्मियों की बहादुरी को सलाम किया। उन्होंने कहा, ' मैं राष्ट्र को विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सेना हिंद महासागर में समुद्री हितों की रक्षा करने में पूरी तरह संभव और तैयार है।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नौसेना को बधाई दी। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि, 'सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को इस दिवस की बधाई। हम नौसेना के इस महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने नौसेना कर्मियों की बहादुरी को सलाम किया।
गौरतलब है कि आज 45वां नौसेना दिवस है। आज के ही दिन भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान को पस्त किया था। वर्ष 1971 में पाकिस्तान से हुए युद्ध को जीतने में भारतीय नौसेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। युद्ध के दौरान इंडियन नेवी ने पाकिस्तान के तीन जहाज नष्ट कर दिए थे।
Delhi: Army Chief Dalbir Singh, Navy Chief Sunil Lanba and IAF Chief Arup Raha pay tribute at Amar Jawan Jyoti #NavyDay pic.twitter.com/Vd7vcEwtxD— ANI (@ANI_news) December 4, 2016
On Navy Day,I assure nation that Navy is fully combat-ready&prepared to protect our maritime interest in Indian ocean-Navy chief Sunil Lanba pic.twitter.com/C0M5fomPaK— ANI (@ANI_news) December 4, 2016
Navy Day greetings to all navy personnel & their families. We cherish the vital role of the navy & salute the bravery of our navy personnel.— Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2016