फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: दाहोद में भीड़ ने दलित महिला को पीटा, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 15 पर केस दर्ज, 12 गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 06:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

एफआईआर में बताया गया कि पीड़िता घर में बंद करने से पहले उसे मोटरसाइकिल से बांधकर मुख्य सड़क तक घसीटा गया। इस घटना को लेकर विपक्षी पार्टियां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के दाहोद में एक दलित महिला को उसके ससुर के नेतृत्व में भीड़ ने पीटा और उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। महिला पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया गया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। यह घटना 28 जनवरी की है
विज्ञापन


15 लोगों के खिलाफ किया गया मामला दर्ज
पुलिस अधीक्षक राजदीपसिंह जाला ने कहा, "15 लोगों के खिलाफ 29 जनवरी को मामला दर्ज किया गया। हमने 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें चार पुरुष, चार महिलाएं और चार किशोर शामिल हैं। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हमने महिला को बचाया। उसे उसके ससुर ने घर में बंद कर दिया था।" 

एसपी ने बताया कि आरोपियों पर अपहरण, गलत तरीके से कैद करना और निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। भीड़ में शामिल जिन लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और इसे प्रसारित किया उन पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधान लगाए गए हैं।
विज्ञापन


पीड़िता पर अफेयर का संदेह
एफआईआर के अनुसार, पीड़िता का गांव के एक व्यक्ति से अफेयर था। घटना वाले दिन वह उस व्यक्ति से मिलने गई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के ससुर बहादुर डामोर और उसके पति के भाई संजय डामोर के नेतृत्व में कुछ महिलाओं के साथ भीड़ ने उस व्यक्ति के घर पर धावा बोल दिया। भीड़ ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे आंशिक रूप से निर्वस्त्र कर दिया। पीड़िता के हाथ-पैर को जंजीर से बांधकर उसे पूरे गांव में घूमने के लिए मजबूर किया गया। 

एफआईआर में आगे बताया गया कि पीड़िता घर में बंद करने से पहले उसे मोटरसाइकिल से बांधकर मुख्य सड़क तक घसीटा गया। इस घटना को लेकर विपक्षी पार्टियां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा को घेरा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और सरकार के प्रवक्ता रुशिकेश पटेल ने गांधीनगर में इस घटना को लेकर पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें