AAP ने साधा सरकार पर निशाना
आप के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक चैतर वसावा ने कहा कि मणिपुर में हुई हिंसा ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। गुजरात के 14 जिलों के कुल 52 तालुकों में बंद सफल रहा। किसानों और धार्मिक संगठनों समेत कई व्यापारिक संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया। हमें उम्मीद है कि सरकार मणिपुर में हिंसा रोकने के लिए कदम उठाएगी।
हिंसा से जूझ रहा मणिपुर, अब तक 160 की मौत
मणिपुर में तीन मई को जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से राज्य में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में नारजगी का माहौल रहा। घटना चार मई की है, जिसका वीडियो 19 जुलाई को सामने आया था।