फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFSOD: ट्राई सर्विसेज स्पेशल ऑप्स डिवीजन ने बेंगलुरू में बनाया मुख्यालय; आगरा में हुई थी स्थापना

Wed, 03 May 2023 10:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

एएफएसओडी सैन्य मामलों के विभाग के अधीन होकर काम करता है। इसमें सेना के पैराशूट रेजिमेंट के अधिकारी, नौसेना के मरीन कमांडो और भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो शामिल हैं।
विज्ञापन
गरुड़ कमांडो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में संयुक्त अभियान चलाने के उद्देश्य से बनाए गए सशस्त्र बल विशेष संचालन प्रभाग (एएफएसओडी) ने बेंगलूरू में अपना मुख्यालय स्थापित किया है। रक्षा अधिकारियों ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एफएसओडी की स्थापना शुरुआती दिनों में इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के तहत आगरा में की गई थी।अब इसे बेंगलूरू में स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि एएफएसओडी सैन्य मामलों के विभाग के अधीन होकर काम करता है। इसमें सेना के पैराशूट रेजिमेंट के अधिकारी, नौसेना के मरीन कमांडो और भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो शामिल हैं। आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल ऑपरेशंस डिवीजन आंतरिक और बाहरी दोनों जगहों पर दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई करता है। इसे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए भी तैनात किया गया है।

रक्षा अधिकारियों ने कहा कि बेंगलुरु में मुख्यालय होना एएफएसओडी जैसे बल के संचालन के लिए उपयुक्त है। क्योंकि वहां मुख्यालय के स्थान के पास कई हवाई पट्टियां हैं। एफएसओडी 2018-19 में बनाई गई तीन रक्षा एजेंसियों में से एक थी, जो बलों के बीच समन्वय और एकीकरण बढ़ाने के प्रयासों के तहत बनाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें