भारत की पहली त्रि-सेना महिला नौकायन यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 11 महिला अधिकारियों की टीम ने 55 दिनों में मुंबई से सेशेल्स और वापस 3,600 समुद्री मील की यात्रा की। कठिन समुद्री हालातों का सामना कर उन्होंने नारी शक्ति, सैन्य एकता और समुद्री कूटनीति का शानदार प्रदर्शन किया।
भारत के समुद्री और सैन्य इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश की सेना, नौसेना और वायुसेना की महिला अधिकारियों की पहली त्रि-सेना नौकायन यात्रा बुधवार को सफलतापूर्वक समाप्त हो गई। मुंबई से सेशेल्स और फिर वापसी की यह ऐतिहासिक यात्रा करीब 55 दिनों में 3,600 समुद्री मील की दूरी तय कर पूरी की गई।
टीम में शामिल थी 11 महिलाएं
इस यात्रा पर गई टीम में 11 महिला अधिकारी शामिल थीं, जिनमें थल सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल अनुजा, मेजर करमजीत, मेजर तन्या, कैप्टन ओमिता, कैप्टन दौली और कैप्टन प्राजक्ता; नौसेना से लेफ्टिनेंट कमांडर प्रियंका और वायुसेना से स्क्वाड्रन लीडर विभा, श्रद्धा, आरूवी और वैशाली शामिल थीं।
रक्षा मंत्रालय ने बताया नारी शक्ति का प्रतीक