मणिपुर, गुवाहाटी और असम के कुछ हिस्सों में सोमवार (25 मई) रात भूकंप का झटके महसूस किए गए। मणिपुर में मोइरंग से 15 किमी पश्चिम में सोमवार रात करीब 8 बजकर 12 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने इसकी जानकारी दी। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर कोई नहीं है।