फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: भुवनेश्वर में जबरदस्त गर्मी, पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Thu, 01 Apr 2021 12:28 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

  • भुवनेश्वर में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लू का प्रकोप जारी 
  • गर्मी के कारण सामान्य जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
गर्मी का सितम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में लोगों को बुधवार को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा क्योंकि यहां का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

विज्ञापन


भुवनेश्वर में गर्मी के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मंगलवार से अब तक अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। भुवनेश्वर प्रदेश में सबसे अधिक गर्म स्थान बन गया है।

मौसम केंद्र के अनुसार, 1948 के बाद से भुवनेश्वर में मार्च महीने का यह सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले 21 मार्च 2016 को भुवनेश्वर का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार प्रदेश के जिन अन्य स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है उनमें बारीपदा (43.6), बालासोर (43) एवं चांदबाली (42.6) शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें