फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर का संकट: ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं, हवाई सफर भी महंगा; पटना का किराया ₹35 हजार तक पहुंचा, देखें सूची

Sat, 17 Oct 2026 04:34 PM IST
पवन पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दुर्गा पूजा, छठ पूजा और साल के अंत की छुट्टियों के दौरान कई प्रमुख घरेलू रूट पर हवाई किराये में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दुर्गा पूजा के दौरान 11 से 20 अक्तूबर के बीच चेन्नई से कोलकाता का औसत एकतरफा किराया करीब 15, 500 रुपये रहा।
विज्ञापन
सफर का संकट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा और दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में सीटों की मारामारी बढ़ गई है। ज्यादातर प्रमुख रूट पर कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ घरेलू हवाई उड़ानों का किराया भी तेजी से बढ़ रहा है। त्योहारों के दौरान पटना जैसे शहरों के लिए एक तरफ का हवाई किराया 35 हजार रुपये तक पहुंच गया है। जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी और एयरलाइंस की ओर से फ्यूल सरचार्ज लगाए जाने से हवाई सफर महंगा हो गया है।
विज्ञापन


दुर्गा पूजा, छठ पूजा और साल के अंत की छुट्टियों के दौरान कई प्रमुख घरेलू रूट पर हवाई किराये में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दुर्गा पूजा के दौरान 11 से 20 अक्तूबर के बीच चेन्नई से कोलकाता का औसत एकतरफा किराया करीब 15,500 रुपये रहा। जबकि सामान्य दिनों में यह लगभग 7,900 रुपये था। यानी किराये में करीब 96 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं, इसी अवधि में मुंबई से कोलकाता का औसत किराया 15,200 रुपये तक पहुंच गया, जबकि सामान्य दिनों में यह 8,600 रुपये था। इसमें करीब 77 फीसदी की वृद्धि हुई। वहीं, बंगलूरू से कोलकाता का किराया 9,600 रुपये से बढ़कर 16,900 रुपये हो गया। यह करीब 76 फीसदी की बढ़ोतरी है।

जेट फ्यूल महंगा होने से बढ़ा बोझ
पिछले महीने की तुलना में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इससे ईंधन की लागत पिछले एक दशक के सबसे ऊंचे स्तरों में पहुंच गई है। इंडिगो, एअर इंडिया समूह और अकासा एयर ने घरेलू उड़ानों पर 375 से 1,300 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज लगाया है या उसमें बदलाव किया है। इससे टिकट की कीमत और बढ़ गई है।
विज्ञापन


छठ पर पटना का टिकट 35 हजार रुपये तक
छठ पूजा से पहले बिहार जाने वाली उड़ानों पर किराये में सबसे ज्यादा उछाल दिख रहा है। टिकट बुकिंग वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, 4 से 15 नवंबर के बीच दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू से पटना जाने वाली सीधी उड़ानों का एकतरफा किराया व्यस्त तारीखों पर 25 हजार से 35 हजार रुपये तक पहुंच गया है। इन रूट पर सामान्य दिनों में शुरुआती किराया करीब 5,500 से 7,000 रुपये रहता है। वहीं, दिल्ली से पटना का एकतरफा किराया 12,500 से 18,000 रुपये के बीच रहा। इसके अलावा अक्तूबर में कोलकाता से बागडोगरा जाने वाली उड़ानों का औसत किराया सितंबर के मुकाबले 72 फीसदी बढ़कर 6,920 रुपये हो गया। बंगलूरू से गुवाहाटी का किराया 47 फीसदी बढ़कर 11,620 रुपये और बंगलूरू से कोलकाता का किराया 44 फीसदी बढ़कर 10,210 रुपये पहुंच गया।

क्रिसमस और नए साल पर भी महंगा होगा सफर
साल के अंत में छुट्टियों के दौरान हवाई किराये में और बढ़ोतरी होने की आशंका है। टिकट बुकिंग वेबसाइट के 20 से 24 दिसंबर के बीच दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू से गोवा जाने वाली उड़ानों का एकतरफा किराया 12 हजार से 22 हजार रुपये तक पहुंच गया। सामान्य दिनों में इन रूट पर किराया करीब 4,000 से 6,500 रुपये रहता है। वहीं, 28 से 31 दिसंबर के बीच गोवा जाने वाली सीधी उड़ानों का एकतरफा किराया 18 हजार से 35 हजार रुपये या उससे अधिक तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें