फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ट्रैवल इन्फ्लुएंसर आन्वी कामदार की मुंबई के पास झरने में गिरने से मौत, रील बनाते समय हुआ हादसा

Wed, 17 Jul 2024 11:47 PM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर आन्वी कामदार की मुंबई के पास एक झरने में फिसलकर गिरने से मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक रील बनाते समय यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
झरना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के रायगढ़ के पास कुंभे झरने में गिरने से इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर आन्वी कामदार की मौत हो गई। 26 साल की इन्फ्लुएंसर जब एक रील शूट कर रहीं थीं तभी 300 फुट गहरी खाई में गिरने से यह हादसा हो गया।

विज्ञापन


आन्वी 16 जुलाई को अपने सात दोस्तों के साथ झरने पर घूमने गईं थीं। 17 जुलाई की सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक वीडियो शूट करते समय गहरी खाई में फिसल गईं।

छह घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा था। तटरक्षक बल के साछ कोलाड बचाव दल और महाराष्ट्र विद्युत बोर्ड के अधिकारी सभी लोग घटना स्थल पर पहुंचे। 

उन्होंने बताया, ‘जैसे ही हम मौके पर पहुंचे, हमें एहसास हुआ कि लड़की लगभग 300-350 फीट नीचे गिर गई है। लड़की के पास पहुंचने के बाद भी उसे उठाना मुश्किल था, क्योंकि वह घायल थी और भारी बारिश हो रही थी। छह घंटे के रेस्क्यू के बाद किसी तरह अन्वी को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हादसे के बाद पर्यटकों से की गई अपील
इन्फ्लुएंसर की मौत के बाद तहसीलदार और मानागांव पुलिस निरीक्षक सहित स्थानीय अधिकारियों ने पर्यटकों और नागरिकों से समान रूप से एक अपील जारी की। उन्होंने सभी से जिम्मेदारी से पर्यटन का आनंद लेने और सह्याद्रि पर्वतमाला में घूमते समय सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया है। अधिकारियों ने पर्यटन स्थल पर जोखिम भरे व्यवहार से बचने की हिदायत दी है। 

पर्यटन स्थलों पर घूमने का था शौक
आन्वी कामदार मानसून पर्यटन के प्रति अपने जुनून के लिए जानी जाती थीं और सोशल मीडिया पर दिखाने के लिए कुंभे झरने के साथ रील बनाने के चक्कर में आन्वी की मौत हो गई। आन्वी की सोशल मीडिया की पोस्ट से पता चलता है कि उन्हें प्राकृतिक स्थल काफी पसंद थे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें