फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की मार गगनयान मिशन पर भी पड़ी, रूस में अभ्यास कर रहे अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण रोका गया!

Mon, 06 Apr 2020 06:43 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
गगनयान मिशन
विज्ञापन

रूस में गगनयान के चार भावी अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण को कोरोना वायरस के मद्देनजर अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। दरअसल कोरोना महामारी के चलते उस सेंटर को बंद कर दिया गया है, जहां इन अंतरिक्ष यात्रियों को अभ्यास करवाया जा रहा था। सूत्रों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना के चार पायलटों को भारत के गगनयान मिशन के लिए चुना गया था। फरवरी महीने से इन सभी पायलटों का मॉस्को स्थित यू.ए. गागरिन रिसर्च एंड टेस्ट कोस्मोनॉट सेंटर में अभ्यास चल रहा था। 

सूत्रों ने जानकारी दी कि पिछले सप्ताह अभ्यास सेंटर को कोरोना वायरस महामारी के चलते बंद कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि सभी अंतरिक्षयात्री ठीक है। फिलहाल वे होटल में ठहरे हुए हैं। हमें बताया गया है कि सेंटर महीने के आखिर में फिर से खोला जाएगा। 
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि चार सप्ताह तक अभ्यास के निलंबन से उनके अभ्यास कार्यक्रम पर कुछ प्रभाव पड़ेगा तो सूत्रों ने कहा कि हालांकि अभ्यास कार्यक्रम 12 महीने तक चलता है, लेकिन उन्होंने आपात हालातों के मद्देनजर तीन महीने का अभ्यास अतिरिक्त रूप से रखा हुआ था। 
विज्ञापन


गौरतलब हो कि अंतरिक्ष में भारत का पहला मानवयुक्त मिशन 'गगनयान' 2022 के आसपास योजनाबद्ध है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें