फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF: चेन्नई के पास क्रैश हुआ वायुसेना का ट्रेनर विमान, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ हादसा; पायलट सुरक्षित

Fri, 14 Nov 2025 04:12 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक, विमान सामान्य प्रशिक्षण मिशन का हिस्सा था। वहीं इस हादसे के बाद भारतीय वायु सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि उड़ान सामान्य प्रशिक्षण मिशन का हिस्सा था। फिलहाल हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना का एक पीसी-7 पिलाटस बेसिक ट्रेनर विमान शुक्रवार को नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तम्बरम, चेन्नई के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खुशकिस्मती से पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आया, इसलिए किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन


हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित
वायुसेना ने बताया कि उड़ान सामान्य प्रशिक्षण मिशन का हिस्सा थी। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (जांच कमेटी) गठित कर दी गई है, जो घटना की विस्तृत जांच करेगी। घटना स्थल पर राहत और सुरक्षा टीमों को तुरंत भेजा गया। स्थानीय प्रशासन ने भी वायुसेना की मदद की है। इस हादसे के बाद वायुसेना ने कहा कि उड़ानों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और जांच रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन



(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें