फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: प्रशिक्षण विमान की खेत में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Sun, 25 Jun 2023 10:31 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी (कर्नाटक)

सार

कर्नाटक में रविवार को दो सीट वाले एक प्रशिक्षण विमान की खेत में आपात स्थिति में लैंडिंग करानी पड़ी। तकनीकी खराबी की वजह से कलबुर्गी जिले में चित्तपुर तालुका के एक गांव में विमान को उतारना पड़ा।
विज्ञापन
प्रशिक्षण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में रविवार को दो सीट वाले एक प्रशिक्षण विमान की खेत में आपात स्थिति में लैंडिंग करानी पड़ी। तकनीकी खराबी की वजह से कलबुर्गी जिले में चित्तपुर तालुका के एक गांव में विमान को उतारना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। साथ ही विमान को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


प्रशिक्षण विमान निजी उड़ान प्रशिक्षण अकादमी ‘रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी’ का है। कलबुर्गी हवाई अड्डा प्राधिकारियों के मुताबिक, विमान में घरेलू हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद ही तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को सूचित किया और विमान को खेत में उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विमान सवार पायलट प्रशिक्षक और प्रशिक्षु दोनों सुरक्षित हैं। पुलिस की एक स्थानीय टीम मौके पर पहुंची है। बेंगलुरु नागरिक उड्डयन महानिदेशालय  (डीजीसीए) के हवाई सुरक्षा अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। डीजीसीए सहित सभी संबंधित अधिकारियों की एक और टीम घटना की जांच के लिए एक टीम कलबुर्गी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें