फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल : ट्रेन अचानक चली, कुचलने से बचा गार्ड

Sun, 11 Nov 2018 03:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : pti
विज्ञापन
कोलकाता में हावड़ा से पश्चिम बंगाल के समुद्रतटीय शहर दीघा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड उस समय बाल-बाल बच गए जब उनके एक कोच के नीचे रहते ड्राइवर ने अनजाने में ट्रेन चला दी। यह घटना शुक्रवार को हुई। रेलवे सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय घोष ने बताया कि ट्रेन हावड़ा स्टेशन पर खड़ी थी। उसी समय उसका एक वैक्यूम पाइप खुल गया। ट्रेन का गार्ड कोच के नीचे जाकर उस पाइप को जोड़ रहा था।

उसी समय ड्राइवर ने ट्रेन चला दी। गार्ड किसी तरह उस पाइप से लटक गया। मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने वाकी-टाकी पर ट्रेन के ड्राइवर को इसकी जानकारी दी। उसके बाद ट्रेन रोकी गई और गार्ड कोच के नीचे से बाहर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें