फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर तैनात होंगे आइसोलेशन कोच, सभी ट्रेनें पुरानी दिल्ली से चलेंगी

Sun, 14 Jun 2020 10:03 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आनंद विहार
विज्ञापन

नई दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी पांच ट्रेनें अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से संचालित होंगी। सोमवार से आनंद विहार रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों को कोरोना वायरस के लिए तैयार रेलवे आइसोलेशन कोचों की तैनाती के लिए आरक्षित कर दिया गया है। 

विज्ञापन




उत्तर रेलवे द्वारा संचालित आनंद विहार स्टेशन से पांच ट्रेनें थीं, जो अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से संचालित होंगी। ये ट्रेन बिहार के मोतिहारी, रक्सौल, मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के लिए यहां से चलाई जा रही थीं।

केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली सरकार को 500 रेलवे कोच दिए जा रहे हैं, जिनमें आइसोलेशन और इलाज की सारी सुविधाएं होंगी। इतने कोच मिलने से दिल्ली में 8,000 एक्स्ट्रा बेड्स का इंतजाम हो गया है। गौरतलब है कि रेलवे ने अपने 5000 रेल डिब्बों को वेंटीलेटर, टॉयलेट और कई सुविधाओं के साथ कोविड केयर सेंटर में बदल दिया है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि रेलवे ने पहले ही शकूरबस्ती स्टेशन के रखरखाव डिपो में 54 आइसोलेशन कोचों की तैनाती कर दी है। आनंद विहार स्टेशन के सात प्लेटफार्मों पर शेष कोचों को तैनात करने की योजना है। भारतीय रेलवे ने अभी तक चार राज्यों में 204 आइसोलेशन कोच को तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें