फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Shooting: RPF जवान की पत्नी का दावा- दो वर्षों से मानसिक पीड़ित था आरोपी, सांप्रदायिक रंग देना गलत

Sun, 10 Dec 2023 01:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने शुक्रवार को चेतन सिंह चौधरी की जमानत याचिका का विरोध किया और अदालत से कहा कि ऐसा लगता है कि चेतन के मन में समुदाय विशेष के प्रति क्रोध और द्वेष है। आरोपी को अपराध के लिए भी कोई पछतावा भी नहीं है। चेतन की पत्नी ने पुलिस की दलीलों को निराधार बताते हुए कहा कि घटना को सांप्रदायिक रूप देना गलत है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन में तीन यात्रियों और अपने वरिष्ठ अधिकारी को गोली मारने वाले मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोपी आरपीएफ जवान की पत्नी ने मामले में नया दावा किया है। आरोपी जवान चेतन सिंह चौधरी की पत्नी प्रियंका चौधरी का कहना है कि उनके पति पिछले दो वर्षों से मानकसिक रूप से बीमार हैं। मामले को सांप्रदायिक रंग देना गलत है।
विज्ञापन


बता दें, पुलिस ने शुक्रवार को चेतन सिंह चौधरी की जमानत याचिका का विरोध किया और अदालत से कहा कि ऐसा लगता है कि चेतन के मन में समुदाय विशेष के प्रति क्रोध और द्वेष है। आरोपी को अपराध के लिए भी कोई पछतावा भी नहीं है। चेतन की पत्नी ने पुलिस की दलीलों को निराधार बताते हुए कहा कि घटना को सांप्रदायिक रूप देना गलत है। चौधरी की एमआरआई रिपोर्ट में सामने आया है कि चौधरी के मस्तिष्क में खून का थक्का जम गया है। अब जमानत अर्जी पर 16 दिसंबर को सुनवाई होगी।

यह है पूरा मामला
बता दें, 31 जुलाई को आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतन सिंह (34) ने अपने वरिष्ठ अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक टीकाराम मीन सहित ट्रेन में यात्रा कर रहे तीन यात्रियों को गोली मार दी थी, जिससे तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना पालघर के पास की है। यात्रियों ने मीरा रोड स्टेशन के पास आरोपी को उसके हथियार सहित भागते हुए पकड़ा था। घटनास्थल पर सिंह आज मौजूद नहीं था। वह फिलाहाल जीआरपी की हिरासत में है। हालांकि, जीआरपी ने कोर्ट से कहा था कि वे आरोपी को अपराध स्थल पर ले जाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


ओवैसी ने आतंकवादी हमला बताया
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने घटना को मुसलमानों को निशाना बनाकर किया गया आतंकवादी हमला करार दिया था। उन्होंने कहा था कि यह लगातार मुस्लिम विरोधी घृणा भाषण और इसे समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनिच्छा का परिणाम है। क्या आरोपी जवान भविष्य में भाजपा का उम्मीदवार बनेगा? क्या उसकी जमानत का सरकार द्वारा समर्थन किया जाएगा? क्या रिहा होने पर उन्हें माला पहनाई जाएगी? गलत साबित होने पर खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें