फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRAI: देशभर में 2.75 लाख फोन नंबर कटे; अनचाही कॉल पर ट्राई ने की कार्रवाई, काली सूची में 50 से अधिक संस्थाएं

Wed, 04 Sep 2024 04:37 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

ट्राई ने लगातार अनचाहे कॉल करने पर कार्रवाई करते हुए देशभर में  2.75 लाख फोन नंबर कनेक्शन काट दिए हैं। इसके साथ ही 50 से ज्यादा संस्थाओं को काली सूची में डाला गया है। 
विज्ञापन
अनचाहे कॉल पर ट्राई की कार्रवाई - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अनचाही कॉल में बेतहाशा वृद्धि और गैरपंजीकृत टेली मार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 2.75 लाख टेलीफोन कनेक्शन काट दिए हैं। 50 से ज्यादा संस्थाओं को काली सूची में डाल दिया गया है। यह कार्रवाई दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हाल में अपनाए गए सख्त रुख के तहत की है।
विज्ञापन


ट्राई ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि फर्जी कॉल में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के चलते यह कार्रवाई की गई है। ट्राई को इस वर्ष की पहली छमाही (जनवरी से जून) में गैरपंजीकृत टेलीमार्केटर (यूटीएम) के खिलाफ 7.9 लाख से अधिक शिकायतें मिली थीं। ट्राई ने अनचाली कॉल के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए 13 अगस्त को सभी सेवा प्रदाताओं को कड़े निर्देश जारी किए थे। इसके तहत सभी सेवा प्रदाताओं को एसआईपी, पीआरआई या अन्य दूरसंचार संसाधनों का उपयोग करने वाले गैरपंजीकृत प्रेषकों या टेलीमार्केटर्स की ओर से होने वाले प्रमोशनल वॉयस कॉल को तुरंत रोकने का आदेश दिया गया था।

पहली छमाही में 7.9 लाख से ज्यादा शिकायतें मिली थीं
ट्राई के कदमों से फर्जी कॉल में कमी आने, उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। ट्राई ने सभी हितधारकों से निर्देशों का पालन करने तथा स्वच्छ दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र में योगदान देने का आग्रह किया है
विज्ञापन

 

सिर्फ इन्हीं दो नंबर से आएंगे स्पैम कॉल
ट्राई ने प्रमोशनल कॉल और मैसेज के लिए नई सीरीज जारी की है। नए नियम के मुताबिक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से प्रमोशनल वॉयस कॉलिंग वाले मैसेज आएंगे, जबकि 160 नंबर सीरीज से वित्तीय लेनदेन और सर्विस वॉयस कॉल आएंगे।  टेलीकॉम कंपनियों को इसके बारे में निर्देश दिए गए हैं। इस सीरीज की मदद से यूजर्स आसानी से पहचान सकेंगे कि कौन सा मैसेज और कॉल प्रमोशनल है। इससे फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी।

ट्राई ने बीएसएनएल, आइडिया-वोडाफोन, एयरटेल, जियो सहित सभी टेलीकॉम प्रोवाइडर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिन्हें एक सितंबर से लागू किया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें