फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अकोला में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन के टक्कर से तीन की मौत और एक घायल

Wed, 22 Oct 2025 01:05 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक अज्ञात वाहन के टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह दुर्घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे नेशनल हाइवे 53 पर कुरनखेड़ गांव के पास हुई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के अकोला जिले में मगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे नबर-53 पर कुरनखेड गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन की मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Air Pollution: दिल्ली-NCR से भी ज्यादा प्रदूषित हैं देश के ये शहर, जानिए आपके शहर की क्या है स्थिति

तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर 

पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब 10 बजे हुआ जब एक दंपती, उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति अपनी टैक्सी के खराब हो जाने के बाद हाईवे पर खड़े थे। वे वाहन को खींचने करने के लिए एक कार्गो वाहन बुला रहे थे, तभी मुरतिजापुर से अकोला की ओर जा रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में धीरज सिरसाथ (35), उनकी पत्नी अश्विनी सिरसाथ (30) और ड्राइवर आरिफ खान (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और अकोला जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें